Thursday, October 6, 2011

यूँ ही बस यूँ ही....

यूँ ही बस यूँ ही....
मै ये अक्सर सोचता हूँ...
बेमतलब की चीजों में ....
मै क्या खोजता हूँ...

चाय की एक घूँट में...
सिगरेट के एक कश में....
क्या मिल जाता है...
जब धुआँ घुलता है नस में...

क्यूँ बैठ कभी घंटों....
मै शून्य निहारता हूँ....
ये धीमे धीमे से दिल में....
मै किसे पुकारता हूँ....

जिसे भरता हूँ धुएँ से.....
ये कैसा ख़ालीपन है....
करता हूँ हल्की-फ़ुल्की बातें...
पर भारी भारी मन है....

क्यूँ कभी भी....
कुछ करने का दिल नहीं करता....
क्यूँ सदा रोकता हूँ ख़ुद को...
क्यूँ हद से नहीं गुजरता.....

कहाँ खोया रहता हूँ...
जब मिलता हूँ किसी से...
किसका देखता हूँ रास्ता ...
कौन आ जाएगा कहीं से.

मै जिनकी आँखों में....
अपनी मंज़िल तलाशता हूँ.....
वो मुझसे हो कर गुजरते हैं....
मै उनका रास्ता हूँ.....

imaan bah gaya....

usoolon ke saath dil ka ye makaan bah gaya...
aisi husn ki hawa chali,imaan bah gaya....

bahut guroor tha jisko apne bade hone ka....
kal nadi me chaandni ki,aasmaan bah gaya....

yaaden bah gayi meri,bah gaye dard saare....
jo bhi tha mere paas,sab saamaan bah gaya....

jinhe seene se laga rakha tha,wo rishtey bah gaye...
dariya-e-waqt me mera jahaan bah gaya....

aisa nahi ki dunia me kuch nahi bacha.....
bas aandhi me tarakki ki insaan bah gaya.....