Wednesday, November 13, 2013

Dhuaan.....

Har pal leta roop nayaa,kitna hai kamaal dhuaan....
Abhi dikha abhi mit bhi gaya,ho jaise ek khyaal dhuaan...

Kahte hain apne neta ki desh tarakki kar raha hai khoob.....
Ab aaya samajh kyun sadkon pe badhta hai har saal dhuaan....

Mila diyaa ho jaise kisi ne barood me thoda rakt ka rang.....
Khooni dikhti hain aankhein,ho jaata hai jab laal dhuaan.....

Javaab kya maangoon unse jo khud lajavaab hain itne....
bas ek muskaan unki aur mere sab sawaal dhuaan......

Thursday, September 19, 2013

भरा पेट

मैं सोचता हूँ कि
वो मजदूर जो शाम को
थक के घर जा रहा है
क्या मेरी तरह वो भी यही सोच रहा है
कि जीवन किधर जा रहा है
या जीवन बिना सोचे जिया जाए
तो बिल्कुल ही सहज है
और दिल-दिमाग का खालीपन
बस भरे हुए पेट की उपज है


Sunday, February 10, 2013

जाने कौन है ,क्या है .....

कलम लिए हाथ में ......
लगाम सोच की ढीली कर .......
सोचा लिखूँ  कुछ यूँ ही किसी पर ....
दुनिया पर,इंसां पर .......
खुदा पर या ज़िंदगी पर ......
ख्याल निकल पड़े तलाश में .....
कुछ शब्दों की,किसी विषय की ......
कविता में लिखने चला मै .......
कहानी कभी ठहरे कभी भागते समय की ........
लेकिन जाने कौन है ,क्या है .....
जो सोच के घोडों की लगाम थाम लेता है .....
भावनाएँ लम्बी नींद लेती हैं ......
आजकल दिल भी दिमाग से काम लेता है .......
इक दायरा है आस -पास ......
जिस से निकलने की कोई राह ही नहीं है ......
मैंने बनाया है अपने आस-पास .......
इक भव्य सुन्दर कारागार  .......
जिस से रिहा होने की कोई चाह ही नहीं है ........

बिना सर-पैर बेकार की सोच .....

सुबह के धुंधले उजाले ......
शाम के कुछ बादल काले......
दिल में ऊब ,चेहरा मायूस ......
होता नहीं कुछ भी महसूस .....
छोटा सा कोना ,रोज़ का रोना ......
कट जाना दिन का और कुछ ना होना  ......
बुरी है ये जीने की आदत  .....
दुनिया को रखे खुदा सलामत  .....
साँस का अन्दर-बाहर जाना  .....
कदमों का चलना ,घर का आना  .....
बिना सर-पैर  बेकार की सोच  .....
पीछे हटना हार की सोच  .....
उलटे-सीधे रिश्ते चंद .....
फटी ख्वाईशें ,दिखती पैबंद ......
जीवन खंडहर ,रिश्तों के जाले  ......
शाम के कुछ बादल काले ......
नफरत की मिर्च ,प्यार का शक्कर .....
वहीं पे आये काट के चक्कर .....
आग छुअन  की ,तन की अंगीठी .....
ज़हर बुझी हैं बातें मीठी .......
कल-कल बहता याद का झरना .......
सुबह से शाम किश्तों में मरना .....
खाली दिल और भरी है जेब .....
नकली हंसी,हर बात फ़रेब ......
सब हैं यहाँ दो चेहरे वाले .......
शाम के कुछ बादल काले .........

Thursday, October 6, 2011

यूँ ही बस यूँ ही....

यूँ ही बस यूँ ही....
मै ये अक्सर सोचता हूँ...
बेमतलब की चीजों में ....
मै क्या खोजता हूँ...

चाय की एक घूँट में...
सिगरेट के एक कश में....
क्या मिल जाता है...
जब धुआँ घुलता है नस में...

क्यूँ बैठ कभी घंटों....
मै शून्य निहारता हूँ....
ये धीमे धीमे से दिल में....
मै किसे पुकारता हूँ....

जिसे भरता हूँ धुएँ से.....
ये कैसा ख़ालीपन है....
करता हूँ हल्की-फ़ुल्की बातें...
पर भारी भारी मन है....

क्यूँ कभी भी....
कुछ करने का दिल नहीं करता....
क्यूँ सदा रोकता हूँ ख़ुद को...
क्यूँ हद से नहीं गुजरता.....

कहाँ खोया रहता हूँ...
जब मिलता हूँ किसी से...
किसका देखता हूँ रास्ता ...
कौन आ जाएगा कहीं से.

मै जिनकी आँखों में....
अपनी मंज़िल तलाशता हूँ.....
वो मुझसे हो कर गुजरते हैं....
मै उनका रास्ता हूँ.....

imaan bah gaya....

usoolon ke saath dil ka ye makaan bah gaya...
aisi husn ki hawa chali,imaan bah gaya....

bahut guroor tha jisko apne bade hone ka....
kal nadi me chaandni ki,aasmaan bah gaya....

yaaden bah gayi meri,bah gaye dard saare....
jo bhi tha mere paas,sab saamaan bah gaya....

jinhe seene se laga rakha tha,wo rishtey bah gaye...
dariya-e-waqt me mera jahaan bah gaya....

aisa nahi ki dunia me kuch nahi bacha.....
bas aandhi me tarakki ki insaan bah gaya.....

Sunday, September 4, 2011

Tumhaare liye aur sirf tumhaare liye.......

jo saath mere bahta hai sada...
tum yaad ka aisa dariya ho....
tumhaari hogi apni alag dunia..
par tum meri saari dunia ho.....

tum rooh ho meri gazalon ki....
tum jaan ho meri baton ki....
raushan meri aankhein tumse....
tum neend ho meri raaton ki....

kya hua,jo tum gujra kal ho..
tum waqt ka ek thahra pal ho...
chaand ki ho parchhaai tum....
tum jheel pe utra baadal ho....

tum patton se dhalti shabnam ho....
halki sardi ka mausam ho....
baarish ki pahli boond ho tum....
jo gaati hai hawa,wo sargam ho...

tum ek pyaara sa naam ho....
sukoon bhari ek shaam ho....
mai samajh saka tumko na kabhi....
tum mushkil ho, kabhi aasaan ho.....

na jaane aakhir kya ho tum...
lagti maasoom hayaa ho tum...
jo hogi nahi kabhi poori....
meri aisi ek dua ho tum.......


The other Part.......


ek be-rukhi sada dikhaati ho....
tum kya kya adaa dikhaati ho...
kabhi lagti ho tum mere jaisi....
kabhi khud ko khuda dikhaati ho....

tum jab gussa jhootha karti ho....
thoda sa aur nikharti ho....
karti ho baat to ladti ho.....
na karo to ghut ke marti ho......